भारत को "नदियों की भूमि" कहा जाता है। यहाँ गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी, नर्मदा और कावेरी जैसी नदियाँ बहती हैं। ये नदियाँ हमें जीवन देती हैं – पीने का पानी, खेती के लिए सिंचाई, बिजली बनाने और नाव चलाने के लिए भी मदद करती हैं।
गंगा नदी को "माँ गंगा" कहा जाता है क्योंकि लोग इसे पवित्र मानते हैं। यमुना दिल्ली से होकर बहती है और आगरा के पास ताजमहल को और भी सुंदर बनाती है। ब्रह्मपुत्र नदी असम में बाढ़ तो लाती है, लेकिन उसी के कारण वहाँ की मिट्टी उपजाऊ होती है।
दक्षिण भारत की गोदावरी और कावेरी नदी खेतों में सोना उगाती हैं। नर्मदा और ताप्ती नदियाँ पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में मिलती हैं।
नदियाँ केवल पानी की धाराएँ नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की जननी हैं। हमें नदियों को साफ़ रखना चाहिए, तभी ये हमें जीवन देती रहेंगी।
VERY NICE
ReplyDelete